रेवाड़ी में युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर की आत्महत्या
रेवाड़ी, 05 फ़रवरी (हि.स.)। जिले के गांव संगवाड़ी में एक युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरूवार सुबह ग्रामीणों ने उसे पेड़ पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। जिसकी पहचान गांव के ही 21 वर्षीय युवक भूपेंद्र के रूप में हुई। कसोला थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद स्वजन को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार गुरूवार को सुबह जब ग्रामीण घूमते समय स्कूल के पास पहुंचे तो उन्हें स्कूल के पास पेड़ पर एक शव लटकता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सरपंच और पुलिस को दी। भूपेंद्र शाम को घर से निकला था और सुबह वह पेड़ पर लटकता मिला। घटना का पता चलने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मृतक भूपेंद्र अविवाहित था और दो भाई-बहन थे। भूपेंद्र की मौत के बाद परिवार में अब उसके माता-पिता और छोटी बहन बची हैं। एचएचओ कसोला सतीश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्याम सुंदर शुक्ला