रेवाड़ीः रेलवे ने 31 मार्च तक बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि

 

रेवाड़ी, 23 फ़रवरी (हि.स.)। रेलवे ने होली के पर्व को देखते हुए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि को बढ़ा दिया है। रेवाड़ी-रींगस और भिवानी-जयपुर स्पेशल ट्रेन अब एक मार्च से 31 मार्च तक चलेंगी। इससे होली पर्व के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसपंर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने सोमवार को बताया कि रेवाड़ी-रींगस साप्ताहिक स्पेशल गाड़ी संख्या 09633/09634 रेवाड़ी से एक से 30 मार्च और रींगस से दो से 31 मार्च तक 10-10 ट्रिप करेंगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09637/09638 रेवाड़ी से एक से 31 मार्च और रींगस से एक से 31 मार्च तक 10-10 ट्रिप करेंगी। इन गाड़ियों का ठहराव रेवाडी, अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कांवट, श्रीमाधोपुर व रिंगस स्टेशनों पर रहेगा। उन्होंने बताया कि भिवानी-जयपुर स्पेशल ट्रेन का भी 31 मार्च तक विस्तार किया गया है। इस गाड़ी का ठहराव भिवानी, चरखी दादरी, झाड़ीख् कोसली, रेवाड़ी, कुण्ड, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कांवट, श्रीमाधोपुर, रिंगस, गोविंदगढ़ मलिकपुर, चौंमू सामोद, निंदर बेनार, डहर का बालाजी और जयपुर स्टेशनों पर रहेगा। गाड़ी संख्या 09733/09734 भिवानी से एक से 13 मार्च तक प्रतिदिन एक ट्रिप करेगी। इसी प्रकार से जयपुर से भी गाड़ी संख्या 09733/09734 प्रतिदिन एक ट्रिप करेगी। ये गाड़ियां रेवाड़ी और नारनौल के रास्ते होकर गुजरेंगी, जिससे दैनिक यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / श्याम सुंदर शुक्ला