हरियाणा में रोहतक रहा सबसे गर्म,लू का प्रकोप जारी

 


पश्विमी विक्षोभ से मिलेगी मामूली राहत, फिर

बढ़ने लगेगी गर्मी

हिसार, 22 मई (हि.स.)। प्रदेश में लगातार पड़

रही भीषण गर्मी व लू से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। हालांकि दो दिनों से हल्की बादलवाई

के कारण तापमान में मामूली गिरावट अवश्य आई है लेकिन लू का प्रकोप जारी है। शुक्रवार

को रोहतक सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 45 डिग्री को पार कर कर दिया। हिसार का

अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री रहा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग एवं हिसार स्थित हरियाणा

कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम

परिवर्तनशील रहने के बाद फिर से गर्मी तेज होने की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञों

की संभावना के अनुसार दिन में गर्म हवाओं के झोंके लगातार जारी है वहीं रात का तापमान

भी बढ़ने लगा है। रात का तापमान बढ़ने के कारण रातें भी गर्म होने लगी है।

हल्की राहत की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 22 मई की रात

और 23 मई को पश्चिमी विक्षोभ के कारण गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। इसके चलते राजस्थान

के ऊपर बनने वाले साइक्लोनिक सर्कुलेशन के आंशिक प्रभाव से प्रदेश में आंशिक बादलवाई,

धूलभरी हवाएं और कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान

40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

रविवार से शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विज्ञानियों के अनुसार 24 मई से 27 मई तक

प्रदेश में मौसम फिर से शुष्क और अत्यधिक गर्म रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन

दिनों कई स्थानों पर हीटवेव से लेकर सीवियर हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम

विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह

दी है।

बिजली की डिमांड व कट बढ़े

बढ़ती गर्मी की वजह से जहां बिजली की डिमांड बढ़ी

है वहीं बिजली के कट भी बढ़ने लगे हैं। बिजली अधिकारियों के अनुसार पिछले एक सप्ताह

में बिजली की डिमांड बढ़कर 26 करोड़ यूनिट से ज्यादा हो गई है, जो पिछले हफ्ते से साढ़े

4 करोड़ यूनिट ज्यादा है। अगर यही हाल रहा तो यह डिमांड और बढ़ने की संभावना है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर