रोहतक में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी की पत्नी ने की आत्महत्या
चंडीगढ़, 31 जुलाई (हि.स.)। हरियाणा के रोहतक में रहने वाले अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मुस्कान बल्हारा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों को लेकर फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मुस्कान महम के फरमाना गांव की रहने वाली थीं। उनकी दिसंबर 2023 में शीलू के साथ शादी हुई थी। पिछले साल नवंबर में उनके बेटे हार्दिक का जन्म हुआ।मुस्कान ने आत्महत्या से एक दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिंगर दिलजीत दोसांझ के गाने पर अपनी रील अपलोड की थी। शीलू बल्हारा रोहतक में बहु अकबरपुर गांव के रहने वाले हैं। घर में पिता सुरेंद्र, मां निशा देवी, दादी, एक बहन और भाई मनीष हैं। पिता सुरेंद्र बल्हारा साधारण किसान हैं। मनीष भी कबड्डी खेलते हैं। शीलू जूडो खेलते थे। फिर पहलवानी करने लगे। छह साल की उम्र में कबड्डी खेलना शुरू कर दिया। जब जवानी में कदम रखा तो उनका नाम पंजाब तक पहुंचा। पंजाब की अलग-अलग टीमों में शीलू खेलने के लिए जाते रहते है। बहरहाल पुलिस ने आत्महत्या प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। परिजन अभी इस बारे में कुछ नहीं बोल रहे हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा