रोहतक में एनएच-152डी पर दर्दनाक सड़क हादसा, टाटा गाड़ी और ट्रक की टक्कर में तीन युवकों की मौत
चंडीगढ़, 30 जुलाई (हि.स.)। हरियाणा के राेहतक में गुरुवार की सुबह हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा कलानौर के पास 152 डी पर हुआ है। रोहतक के कलानौर थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी।
कलानौर थाना पुलिस ने बताया कि 152 डी पर गांव खैरड़ी के पास से टाटा गाड़ी अंबाला की तरफ से आई थी, जो नारनौल की तरफ जा रही थी। सुबह करीब 5 बजे टाटा गाड़ी ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी, जिसके कारण टाटा गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। वहीं, हादसे में तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में मरे तीनों लोगों के शवों को कब्जे में लिया। हादसे में मृतक की पहचान मनोज कुमार जैन पुत्र सुभाष चंद्र जेन निवासी रामकरण दास कॉलोनी नारनौल के रूप में हुई, जबकि उसके साथ दो व्यक्ति और थे, जिनकी पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने तीनों के शव डेड हाउस में भिजवा दिए हैं और नारनौल पुलिस व मरने वाले के परिजनों को सूचना भेज दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दियाहै। मामले में जांच कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा