रोहतक: जवाहर लाल नेहरू कैनाल में छलांग लगाकर नाबालिग युवक लापता, तलाश जारी

 

रोहतक, 13 जून (हि.स.)। झंग कॉलोनी से ट्यूशन पढ़ने निकले एक नाबालिग युवक के जवाहर लाल नेहरू कैनाल में छलांग लगाकर कूदने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद से पुलिस और गोताखोरों की टीमें नहर में युवक की तलाश में जुटी हैं।

पुलिस के अनुसार, रोहतक के झंग कालोनी निवासी नाबालिग कपल जवाहर लाल कैनाल पर पहुंचे और कुछ ही देर में लड़के ने छलांग लगा दी। जिसे देखकर लड़की ने शोर मचा दिया, जिससे आसपास के लोग एकत्रित हो गए और मामले का पता किया। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया और कैनाल में लड़के की तलाश में जुट गए। लड़की ने पुलिस को बताया कि टयूशन पढ़ने के लिए घर से गए थे, इसके बाद दोनों कैनाल पर आ गए। जब वे दोनों पटरी पर बैठे थे तो उसकी चप्पल कैनाल में गिर गई। चप्पल निकालने के लिए लड़का नहर में कूदा है, इसके बाद उसने शोर मचा दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल