हिसार : रवि आहूजा को फिर मिली जजपा जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी
हिसार, 22 सितंबर (हि.स.)। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के शीर्ष नेतृत्व ने
संगठन के प्रति निष्ठा और कार्यशैली को देखते हुए रवि आहूजा को एक बार फिर जिला प्रवक्ता
की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी पुनर्नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने
खुशी जताते हुए उनके कार्यालय पहुंचकर फूल-मालाओं से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर बधाई
दी।
इस अवसर पर रवि आहूजा ने मंगलवार काे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला,
पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और युवा नेता दिग्विजय चौटाला का आभार जताया। उन्होंने
कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे पूरी निष्ठा के साथ उस पर
खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि हिसार जिले के आमजन, किसानों और कामगार वर्ग की समस्याओं को
प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। जिले की जनसमस्याओं को लेकर जल्द ही संबंधित
प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी और समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास
किया जाएगा। रवि आहूजा ने कहा कि जजपा आमजन और किसानों के मुद्दों को लगातार उठाती रही
है। आने वाले समय में पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जनता तक पहुंचाने के साथ अधिक
से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का काम किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर