यमुनानगर:मामी से दुष्कर्म का आरोपी भानजा गिरफ्तार

 


यमुनानगर, 22 अप्रैल (हि.स.)यमुनानगर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाले एक मामले में पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बुधवार को बताया कि क्षेत्र निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया घर के बाथरूम में नहाने गई थी, उसी दौरान उसका रिश्तेदार, जो उसकी ननद का पुत्र है, वहां पहुंच गया। आरोप है कि युवक ने जबरन उसे पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई, जिसने कार्रवाई करते हुए रादौर निवासी राहुल को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद आरोपों की पुष्टि होने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। साथ ही पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार