सोनीपत में 40 गुम मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को लौटाए

 


सोनीपत, 02 जून (हि.स.)। सोनीपत

पुलिस की साइबर सेल ने गुम हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी अभियान के तहत मई माह में 40 मोबाइल फोन बरामद कर मंगलवार काे उनके मालिकों को सौंप दिए। बरामद

मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत दस लाख रुपये बताई गई है। साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक कमल सिंह और उनकी टीम ने तकनीकी निगरानी के माध्यम

से विभिन्न स्थानों से गुम हुए मोबाइल फोनों का पता लगाया।

मंगलवार

को सहायक पुलिस आयुक्त अपराध राजपाल सिंह ने बरामद फोन उनके मालिकों को दिए। अपने खोए

हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने सोनीपत पुलिस और साइबर सेल का आभार जताया। पुलिस

अधिकारियों ने बताया कि सभी मोबाइल फोन सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर)

पोर्टल पर गुमशुदा के रूप में दर्ज किए गए थे। शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल ने तकनीकी

साधनों की सहायता से मोबाइल फोनों को ट्रैक कर बरामद किया। सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत

दर्ज होने के बाद संबंधित मोबाइल फोन को ब्लॉक कर दिया जाता है, जिससे उसके दुरुपयोग

की आशंका कम हो जाती है और बरामदगी की संभावना बढ़ जाती है। सहायक

पुलिस आयुक्त अपराध राजपाल सिंह ने कहा कि सोनीपत पुलिस आमजन की सुरक्षा और सुविधा

के लिए लगातार कार्य कर रही है। आधुनिक तकनीक और साइबर संसाधनों की मदद से गुम मोबाइल

फोनों की बरामदगी की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना