हिसार : गुम हुए मोबाइल वापस पाकर खिले चेहरों पर मुस्कान

 


तकनीकी जांच से तलाशे गए मोबाइल, एसपी सिद्धान्त जैन ने स्वयं वास्तविक मालिकों

को किए सुपुर्द

हिसार, 06 अक्टूबर (हि.स.)। गुम हुए मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरे

खुशी से खिल उठे। जिला पुलिस की साइबर सेल ने तकनीकी जांच और लगातार प्रयासों के जरिए

14 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए। पुलिस अधीक्षक

सिद्धांत जैन ने मंगलवार काे स्वयं मोबाइल फोन मालिकों को सुपुर्द किए।

मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों ने पुलिस और साइबर सेल का आभार जताया। उन्होंने

कहा कि मोबाइल गुम होने के बाद उन्हें वापस मिलने की उम्मीद कम थी, लेकिन पुलिस की

तकनीकी दक्षता और लगातार किए गए प्रयासों से उनके मोबाइल दोबारा मिल सके। नागरिकों

ने इसे आमजन को राहत पहुंचाने वाली सराहनीय कार्रवाई बताया। साइबर सेल प्रभारी पीएसआई

अमित कुमार के नेतृत्व में टीम ने गुमशुदा मोबाइल से संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई

करते हुए तकनीकी जांच शुरू की। टीम ने डेटा विश्लेषण और विभिन्न स्तरों पर समन्वय के

जरिए मोबाइल फोन की लोकेशन और अन्य तकनीकी जानकारी जुटाई। लगातार प्रयासों के बाद

14 गुमशुदा मोबाइल बरामद करने में सफलता मिली।

इस कार्रवाई में साइबर सेल के मुख्य सिपाही मुकेश कुमार, सिपाही कुलदीप, थाना

अर्बन, सिपाही अतुल, थाना सदर हिसार, महिला सिपाही दीप्ति, थाना शहर, महिला सिपाही

सुदेश, थाना आजाद नगर और सिपाही विनोद, थाना अग्रोहा सहित अन्य पुलिस कर्मचारियों ने

महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि तकनीक का वास्तविक उद्देश्य तभी सार्थक

है, जब उसका इस्तेमाल आमजन की सहायता और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए किया जाए।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर