हिसार के डॉ. गीता जांगड़ा व डॉ. राजेश जांगडा को मिला 'राष्ट्रीय कलाश्री सम्मान'
‘राष्ट्रीय कला श्री’ सम्मान से नवाजा गया डॉ. राजेश जांगड़ा व डॉ. गीता जांगड़ा
को
हिसार, 25 मार्च (हि.स.)। वाराही आर्ट फाउंडेशन
हरियाणा की ओर से तीन दिवसीय राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला का आयोजन हरिद्वार में किया
गया। इस चित्रकला कार्यशाला में भारत के भिन्न-भिन्न राज्यों के सुप्रसिद्ध 40 कलाकारों
को आमंत्रित किया गया। सभी कलाकारों ने बड़ी ही तन्मयता से अपने-अपने मनोभावों को कैनवास
पर चित्रित किया।
इस कार्यशाला में हिसार के सुप्रसिद्ध चित्रकार
दंपति डॉ. गीता जांगड़ा व डॉ. राजेश जांगड़ा को आमंत्रित किया गया। इन दोनों कलाकारों
द्वारा बनाई गई प्रभावशाली कलाकृतियां को देखकर सभी अतिथियों में कलाकारों ने प्रशंसा
की ओर वाराही आर्ट फाउंडेशन के आयोजकों ने दोनों कलाकारों को ‘राष्ट्रीय कलाश्री सम्मान’ प्रस्तुति पत्र, स्मृति
चिन्ह व शाल आदि भेंट करके सम्मानित किया।
कार्यक्रम के समापन समारोह में हरिद्वार के जिला
मजिस्ट्रेट, मयूर श्रीवास्तव, समाजसेवी आदित्य गुप्ता, अदिति बजाज, संस्थापक वराही
फाउंडेशन, प्रसिद्ध चित्रकार विजेंद्र शर्मा, शक्ति सिंह अहलावत, लक्ष्मण कुमार, सतीश
पंडिता, राजपाल कालिया सहित देश के अनेक जाने-माने कलाकार उपस्थित रहे। हरियाणा के
प्रसिद्ध जांगड़ा दंपति इससे पूर्व भी अनेक राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कर चुके हैं सरकारी
एवं गैर सरकारी विभागों व संस्थाओं द्वारा
द्वारा इन्हें कला गुरु, कला साधक, कला गौरव, राजा रवि वर्मा श्रेष्ठ कलाकार
पुरस्कार आदि प्रदान किया जा चुके हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर