हरियाणा में मानसून पकड़ेगा रफ्तार: भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट

 


21 से 24 जुलाई तक मानसूनी गतिविधियों में तेजी

आने की पूरी संभावना

हिसार, 20 जुलाई (हि.स.)। हरियाणा में मानसून

एक बार फिर रफ्तार पकड़ने वाला है। सोमवार देर रात से ही प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों

में तेजी आने की पूरी संभावना बन रही है, जो तीन दिन तक 24 जुलाई तक जारी रहेगी।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, जो मानसून टर्फ पहले

हिमालय की तलहटी की ओर खिसक गया था, वह अब वापस नीचे की तरफ आने लगा है। इस समय मानसून

की अक्षय रेखा श्री गंगानगर, रोहतक, हरदोई, वाराणसी और पुरुलिया से होते हुए बंगाल

की खाड़ी तक बनी हुई है। इसके साथ ही पंजाब के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र (साइक्लोन

सर्कुलेशन) बन गया है। इस दोहरे सिस्टम के कारण हरियाणा में 21 से 24 जुलाई के दौरान

मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा।

इस चार दिनों की अवधि में राज्य के अधिकांश हिस्सों

में रुक-रुक कर बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ एक सीमित स्थानों पर तेज मूसलाधार बारिश भी देखने

को मिल सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और हवाओं की दिशा में बदलाव होने की भी उम्मीद

है।

मौसम में आ रहे इस बदलाव के कारण आने वाले दिनों

में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत

मिलेगी। हालांकि, रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है और हवा में नमी (उमस)

का ग्राफ काफी बढ़ जाएगा। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को मौसम के इस बदलाव को ध्यान

में रखकर ही खेतों में कृषि कार्य करने की सलाह दी है।

तापमान में आई गिरावट

मौसम में आए बदलाव के चलते तापमान में भी गिरावट

आई है। हिसार जिले की बात करें तो तापमान घटकर 35.4 डिग्री पर आ गया, जो रविवार को

39.5 डिग्री था। शनिवार को यह तापमान 39.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इस प्रकार मौसम

में आए बदलाव व बादलवाई ने बढ़ते तापमान पर भी ब्रेक लगा दिए हैं वहीं हवाओं के चलते

उमस से भी राहत मिली है।

बदले मौसम से मिलेगी राहत

हिसार स्थित एचएयू के मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष

डॉ. एमएल खीचड़ का कहना है कि मौसम में मौसम में आए बदलाव की वजह से बढ़ते तापमान व

उमस से राहत मिलेगी। मौसम में आए इस बदलाव की वजह से तेज हवाएं चलने और हवाओं की दिशा

में बदलाव होने की भी उम्मीद है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर