सोनीपत: गोहाना में भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी पुतला फूंका
सोनीपत, 28 अप्रैल (हि.स.)। गोहाना
में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने जिला कार्यालय पर मंगलवार को जन आक्रोश महिला
सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन के बाद कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर चौक पर कांग्रेस
नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका और कांग्रेस के खिलाफ नारे लगाए। कार्यक्रम में बड़ी
संख्या में महिलाएं और पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यक्रम
की मुख्य अतिथि जिला प्रभारी डॉ. किरण कलकल रहीं, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बिजेंद्र
मलिक ने की। आयोजन महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना शर्मा के नेतृत्व में हुआ। नगर परिषद
चेयरमैन रजनी विरमानी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। डॉ.
किरण कलकल ने कहा कि कांग्रेस ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर महिलाओं के अधिकारों
की अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी से दूर रखना गलत सोच
को दर्शाता है।
बिजेंद्र मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को मजबूत बनाने के
लिए कई योजनाएं लागू की हैं, जिनसे समाज में सकारात्मक बदलाव आया है। रीना शर्मा और
रजनी विरमानी ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे मतदान के जरिए जवाब दें और महिलाओं के
सम्मान को प्राथमिकता देने वाली नीतियों का समर्थन करें। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं
ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया।
इस मौके
पर सविता, किरण सैनी, प्रसन्नी मलिक, नरेश देवी, सीमा, गंगा, सरिता, मंजू, रेखा, निशा,
निर्मला मोई, बाला सैनी, नीलम, जिला महामंत्री महेन्द्र चिड़ाना, जितेन्द्र शर्मा,
बलराम कौशिक, राजेश भावड़, डॉ. राममेहर राठी और शेर सिंह बेड़वाल सहित अनेक कार्यकर्ता
मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्वक समाप्त हुआ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना