सोनीपत में विकास कार्यो के लिए जनप्रतनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया

 


सोनीपत, 10 अप्रैल (हि.स.)। चंडीगढ़

स्थित संत कबीर कुटीर में विधायक निखिल मदान ने सोनीपत नगर निगम के निवर्तमान पार्षदों

के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भेंट की। बैठक में शहर के लंबित

विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई और कई परियोजनाओं को गति देने की मांग रखी गई।

विधायक

निखिल मदान ने शुक्रवार काे बताया कि सोनीपत विधानसभा क्षेत्र में बस अड्डा शहर से बाहर राष्ट्रीय

राजमार्ग 44 पर स्थानांतरित करने की योजना पर सहमति बन चुकी है। इससे शहर के भीतर यातायात

दबाव कम होने और आवागमन सुगम होने की उम्मीद जताई गई। उन्होंने सोनीपत में 100 बेड

के एमसीएच विंग को मंजूरी मिलने और निर्माण कार्य शुरू होने पर भी आभार व्यक्त किया।

विधायक ने कहा कि इससे मातृ व शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और आसपास के

क्षेत्रों को सीधा लाभ होगा।

बैठक

में एसएमडीए से जुड़े विकास कार्यों को स्वीकृति मिलने पर भी चर्चा हुई। विधायक और

पार्षदों ने सभी परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने की मांग रखते हुए शहर के

बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया। भेंट के दौरान पार्षदों ने भी शहर की प्रमुख

समस्याओं और जन अपेक्षाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। बैठक में हरि प्रकाश सैनी,

पुनीत राई, सुरेन्द्र नैय्यर, सुरेंद्र मदान, त्रिभुवन कौशिक, मुकेश सैनी, प्रवीण सैनी,

मुनिराम ठौलेदार, महेश लूथरा, इंदु संजीव वलेचा, लक्ष्मीनारायण तनेजा, संगीता देवेन्द्र

सैनी और अतुल जैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना