सोनीपत: जिला पार्षद ने गड्ढे में बैठकर बेचे फल,सुरक्षित सड़कें देने की मांग

 


सोनीपत, 22 मार्च (हि.स.)। सोनीपत

शहर में गोहाना रोड के पास नाले में लगभग पांच फुट गहरा गड्ढा और महलाना रोड व ककरोई

रोड की जर्जर हालत के विरोध में जिला पार्षद संजय बड़वासनिया ने रविवार को गड्ढे में बैठकर विरोध

किया। उन्होंने फल बेचकर प्रशासन और सरकार का ध्यान समस्या की ओर खींचा। उनका कहना

है कि सड़कों की खराब स्थिति और गड्ढों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन संबंधित

विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा।

संजय

बड़वासनिया ने बताया कि सिटी सेंटर के पास भी लगभग 10 फुट गहरा गड्ढा बना हुआ है, जो

कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। इस समस्या को लेकर नगर निगम आयुक्त और लोक निर्माण

विभाग को कई बार ज्ञापन और शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई

नहीं हुई है। ब्राह्मण गेट क्षेत्र में मिट्टी डालकर खानापूर्ति की गई, पर वह भी सही

तरीके से नहीं की गई।

उन्होंने

कहा कि कई स्थानों पर सड़कें टूट चुकी हैं और गड्ढे बने हुए हैं, जिससे आम जनता को

भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि

बार-बार शिकायत के बावजूद केवल लीपापोती की जा रही है और वास्तविक समाधान की ओर ध्यान

नहीं दिया जा रहा। करेवड़ी रोड की स्थिति भी खराब बनी हुई है, जिसकी शिकायत छह माह

पहले की गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने भी

कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना