सोनीपत: प्रधानमंत्री दौरे से पहले तैयारियों को लेकर प्रशासन हुआ सक्रिय

 


उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई मारुति

सुजुकी प्लांट के सुगम संचालन को लेकर लघु सचिवालय में बैठक

सोनीपत, 17 मार्च (हि.स.)। सोनीपत

मंें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 24 अप्रैल को प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन

ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को उपायुक्त सुशील सारवान की अध्यक्षता

में विभिन्न विभागों और मारुति सुजुकी प्लांट के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्लांट के सुचारु संचालन और दौरे के दौरान व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने

को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

उपायुक्त

ने सभी कार्यों के लिए स्पष्ट समय-सीमा तय करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित

अवधि में कार्य पूरे करना सुनिश्चित करें। बैठक में प्लांट के आधारभूत ढांचे, बिजली,

पानी, सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विशेष रूप से विचार किया गया। उपायुक्त ने

सर्विस रोड पर एचएसआईआईडीसी के कार्यों में बाधा बन रहे बिजली के खंभों को 20 मार्च

तक हटाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बिजली विभाग को पावर ढांचे को मजबूत करने और

आवश्यक कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।

सिंचाई

विभाग को जल आपूर्ति सुचारु रखने और लोक निर्माण विभाग को सड़क तथा यातायात व्यवस्था

बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए। बैठक में योजना निर्माण, मास्टर प्लान और कानून-व्यवस्था

को मजबूत बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

उपायुक्त

ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे मारुति सुजुकी प्लांट प्रबंधन के साथ समन्वय

बनाकर सभी कार्य समय पर पूर्ण करें, ताकि दौरे के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

साथ ही प्लांट की सुरक्षा और कर्मचारियों के चयन से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई।

बैठक में अग्निशमन वाहनों के पंजीकरण, औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े मुद्दों, सुरक्षा

प्रबंध, ढांचा सुधार, केएमपी एक्सप्रेसवे की सुरक्षा तथा गैस पाइपलाइन से संबंधित विषयों

पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित

रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना