सोनीपत: ह्यूमैनिटी ओलंपियाड में प्रताप स्कूल को मिला सर्वश्रेष्ठ संस्थान सम्मान

 


सोनीपत, 29 सितंबर (हि.स.)। सतयुग

दर्शन ट्रस्ट, फरीदाबाद की ओर से आयोजित ह्यूमैनिटी ओलंपियाड वैल्यू योर वर्च्यूज में

प्रताप स्कूल, खरखौदा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में स्कूल

की पूर्वी यादव और जय राणा ने प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि

पर प्रताप स्कूल को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला संस्थान का सम्मान भी मिला।

विद्यालय

पहुंचने पर दोनों विजेता विद्यार्थियों का प्रबंधन और शिक्षकों ने स्वागत किया। प्राचार्या

दया दहिया, शिक्षिका विनोद बाल्याण और रेणु विरमानी ने विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र

देकर और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में मानवीय

मूल्य, नैतिकता, सदाचार, अनुशासन, सहानुभूति, जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच विकसित करना

था। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन करते हुए मानवीय मूल्यों से

जुड़े विषयों पर अपनी समझ दिखाई।

प्राचार्या दया दहिया ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में

सफलता का मतलब केवल अच्छे अंक हासिल करना नहीं है। अच्छे संस्कार, मानवीय मूल्य और

चरित्र निर्माण भी उतने ही जरूरी हैं। दोनों विद्यार्थियों की उपलब्धि दूसरे विद्यार्थियों

के लिए भी प्रेरणा है। विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों

को भी जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण

विकास पर जोर दिया जाता है और शिक्षा के साथ खेल, अनुशासन व संस्कारों को भी महत्व

दिया जाता है। सम्मान मिलने पर स्कूल परिवार में खुशी का माहौल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना