जींद : वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

 


जींद, 20 मार्च (हि.स.)। आरा रोड पर गुरूवार देर शाम को वाहन ने पैदल जा रहे व्यक्ति की टक्कर मार दी। इससे व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। शुक्रवार को पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लोको कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय शमशेर गुरूवार देर शाम को कार्यवश आरा रोड की तरफ आया हुआ था। जब वह पैदल जा रहा था तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों द्वारा घायल शमशेर को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। नागरिक अस्पतला में चिकित्सकों ने शमशेर को मृत घोषित कर दिया। मृतक शमशेर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था।

पुलिस ने शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा