सोनीपत: हत्या व अवैध हथियार के मामलों में पुलिस ने चार आरोपी पकड़े

 

सोनीपत, 06 सितंबर (हि.स.)। सोनीपत

पुलिस ने अलग-अलग मामलों में अवैध हथियार रखने, पूर्व के हथियार मामले में संलिप्तता,

उद्घोषित अपराधी और युवक की हत्या के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इनमें गन्नौर क्षेत्र से तीन तथा गोहाना से हत्या का एक आरोपी शामिल है। सभी आरोपियों

को संबंधित मामलों में न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीन को न्यायिक हिरासत में

जेल भेज दिया गया, जबकि रविवार को हत्या के आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

क्राइम

यूनिट गन्नौर की टीम ने पांच सितंबर को अवैध हथियार के मामले में कर्ण निवासी शिव विहार,

नांगलोई, दिल्ली को गिरफ्तार किया। मुख्य सिपाही जयभगवान की टीम को सूचना मिली थी कि

वह जीटी रोड स्थित पानीपत-दिल्ली सर्विस लेन पर ऋषि चैतन्य आश्रम मोड़ के पास अवैध

हथियार लेकर किसी वारदात की फिराक में है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे काबू किया।

तलाशी में उसकी पैंट की दाहिनी जेब से देशी पिस्तौल बरामद हुआ। इस संबंध में थाना एचएसआईआईडीसी

बड़ी में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। मुख्य सिपाही राकेश की टीम ने

आरोपी को गिरफ्तार किया।

थाना

गन्नौर पुलिस ने वर्ष 2023 के चेक बाउंस मामले में न्यायालय द्वारा वर्ष 2026 में उद्घोषित

अपराधी घोषित किए गए कपिल निवासी अलीगढ़, उत्तर प्रदेश को भी गिरफ्तार किया। सहायक

उप निरीक्षक जयबीर की टीम ने पीओ, बेल जंपरों और पैरोल जंपरों की तलाश के दौरान उसे

पकड़ा।

इसी

तरह गन्नौर पुलिस ने अवैध हथियार के पुराने मामले में सोनू निवासी गन्नौर को गिरफ्तार

किया। इस मामले में रवि निवासी लाला गढ़ी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच

के दौरान सोनू की संलिप्तता सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय

के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

उधर,

थाना शहर गोहाना पुलिस ने युवक विनोद की हत्या के मामले में दीपांशु निवासी गांव गंगेसर

को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार विनोद का शव पांच जून को रोहतक-पानीपत बाईपास के

पास मिला था। पोस्टमार्टम में सिर पर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई। शिकायत के आधार

पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था। उप निरीक्षक सत्यनारायण की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार

किया। पुलिस के अनुसार चोरी की घटना को लेकर दोनों में कहासुनी और रंजिश थी। आरोपी

को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना