हिसार : जिला योगासन चैंपियनशिप में डीएन कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते कई पदक
राजकुमार और अमन ने दो-दो स्वर्ण पदक जीतकर मनवाया प्रतिभा का लोहा
विक्की और अमित ने भी हासिल किए पदक
हिसार, 08 अक्टूबर (हि.स.)। दयानंद महाविद्यालय आयोजित छठी जिला योगासन स्पोर्ट्स
चैंपियनशिप-2026 में डीएन कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण,
रजत और कांस्य पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक
भाग लिया।
चैंपियनशिप में डीएन कॉलेज के राजकुमार ने आर्टिस्टिक पेयर और रिदमिक पेयर
स्पर्धाओं में दो स्वर्ण पदक जीते। अमन ने भी रिदमिक पेयर और आर्टिस्टिक सिंगल स्पर्धाओं
में दो स्वर्ण पदक हासिल किए। विक्की ने आर्टिस्टिक सिंगल में रजत पदक प्राप्त किया,
जबकि अमित ने रिदमिक पेयर में रजत और ट्रेडिशनल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विक्रमजीत ने गुरुवार काे सभी पदक
विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और अनुशासन ने महाविद्यालय
का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट
प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष सुरजीत कौर, डीएसडब्ल्यू मंजीत सिंह,
डॉ. जगबीर सिंह और मिस अंतिम ने भी पदक विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल
भविष्य की कामना की।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर