हिसार : गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों को सात कंपनियों में मिला प्लेसमेंट

 


हिसार, 25 जून (हि.स.)। यहां के गुरु जम्भेश्वर

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सैल के सौजन्य से

आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव्स के माध्यम से विश्वविद्यालय के विभिन्न कोर्सों के 12 विद्यार्थियों

को प्रतिष्ठित कंपनियों में प्लेसमेंट मिला है।

प्लेसमेंट निदेशक डॉ. प्रताप सिंह ने गुरुवार काे बताया कि

बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के रमन प्रताप पुंधीर को एंजो कंट्रोल्स प्राइवेट लिमिटेड

गुरुग्राम में, एमबीए प्रोग्राम की कनिका को श्री गंगा इंडस्ट्रीज हिसार में, बीटेक

मैकेनिकल इंजीनियरिंग के दीपांशु पांडे को सनविन ऑटो प्राइवेट लिमिटेड में, एमएससी

फूड टेक्नोलॉजी के विश्वजीत पांडे को शर्मन जैन फूड्स प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली में,

हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस के संजय कुमार, लीना, पंकज व आशुतोष को आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल

लाइफ इंश्योरेंस चंडीगढ़ में, एमबीए मार्केटिंग के प्रीतम को जिंदल इंडस्ट्रीज प्राइवेट

लिमिटेड हिसार में तथा बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के अंकुर वेदवान, एमटेक

सीएसई प्रोग्राम के धर्मेंद्र व सीएसई-एआईएमएल की कुशम को वीवीडीएन टेक्नोलॉजीज में

प्लेसमेंट मिला है।

डॉ. प्रताप सिंह ने गुजविप्रौवि के विद्यार्थियों

को प्लेसमेंट के अवसर प्रदान करने के लिए भर्तीकर्ता कंपनियों व उनके प्रतिनिधियों

का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से एंजो कंट्रोल्स प्राइवेट लिमिटेड के वासु

मोहन मित्तल, विशाल कौशिक व नीरज शर्मा, श्री गंगा इंडस्ट्रीज के अनुपम अग्रवाल, शर्मन

जैन फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के अभिषेक झा, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस

के अभिलाष खुंगर, जसप्रीत कौर, राशि सिंह व सिमरन जुनेजा, जिंदल इंडस्ट्रीज प्राइवेट

लिमिटेड की निधि व श्री विकास प्रधान का उनके सहयोग के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने

प्लेसमेंट के इन परिणामों को संभव बनाने में लगातार सहयोग के लिए संबंधित विभागों के

अध्यक्षों, विभागीय ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट समन्वयकों, संकाय सदस्यों तथा विद्यार्थी

स्वयंसेवकों के प्रयासों की भी सराहना की।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई

ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी तथा कहा कि विश्वविद्यालय इंडस्ट्री-ओरिएंटेड ट्रेनिंग,

इंटर्नशिप, सर्टिफिकेशन प्रोग्राम, इंडस्ट्री-एकेडेमिया संवाद तथा प्लेसमेंट के अवसरों

के माध्यम से विद्यार्थियों की रोजगार पाने की क्षमता को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत

है। उन्होंने विद्यार्थियों को करियर के सुनहरे अवसर प्रदान करने के लिए ट्रेनिंग एंड

प्लेसमेंट सेल, संकाय सदस्यों और भर्तीकर्ताओं के सहयोग की सराहना की। कुलसचिव डॉ.

विजय कुमार ने भी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर