सोनीपत: नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत

 


सोनीपत, 27 नवंबर (हि.स.)। सोनीपत जिला में मुरथल के पास नेशनल हाईवे पर सड़क पार कर

रहे 43 वर्षीय व्यक्ति को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर

ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव हसनपुर निवासी पवन के रूप में हुई है। गुरुवार-शुक्रवार

मध्य रात पुलिस ने परिजनों को फोन कर हादसे की सूचना दी।

मृतक के चाचा राज सिंह ने बताया कि पवन गुरुवार रात काम से

मुरथल आया था। इस दौरान वह नेशनल हाईवे पर पैदल सड़क पार कर रहा था। तभी किसी तेज रफ्तार

वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पवन की मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, पवन रात को घर नहीं पहुंचा तो परिवार के

लोग उसकी प्रतीक्षा कर रहे थे। इसी बीच मध्य रात्रि के बाद पुलिस का फोन आया और उन्हें

हादसे की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे

में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां पोस्टमार्टम करवाने के बाद शुक्रवार को शव परिजनों

को सौंप दिया गया।

पुलिस के अनुसार, शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप

दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई

की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना