जींद : ईद-उल-फितर पर्व पर नमाज अता कर मांगी अमन व चैन की दुआ
जींद, 21 मार्च (हि.स.)। जिलेभर में शनिवार को ईद-उल-फितर पर्व श्रद्धा एवं विश्वास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर इस्लाम धर्म के अनुयायियों ने ईदगाह में नमाज अता करके अल्ला ताला से बरकत तथा अमन चैन की की दुआ मांगी। हांसी ब्रांच नहर के निकट ईदगाह में ईद-उल-फितर पर्व पर नवाज अता करने के लिए इस्लाम धर्म के अनुयायी शनिवार सुबह से ही ईदगाह में जमा होना शुरू हो गए थे।
हजारों की संख्या में मुसलमानों ने नमाज अता की तथा सदका, फितरा, जकात जमा कराई, वहीं गरीबों को दान दिया। कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा के प्रतिनिधि राजन चिल्लाना ने शिरकत की और इस्लाम धर्म के अनुयायियों के साथ बैठे। ईद-उल-फितर पर्व को देखते हुए ईदगाह के निकट पुलिसबल तथा खूफिया एजेंसियों के लोगों ने लगातार निगाहें जमाए रखी। वहीं जामा मस्जिद उचाना मंडी में लोगों द्वारा शांतिपूर्वक नवाज अता की गई। कब्रीस्थान करसोला रोड जुलाना में लोगों ने शांति पूर्वक नमाज अता की।
जलालपुर कलां मस्जिद में, एलआईसी रोड नरवाना में इमाम महोम्मद रफीक की अध्यक्षता में नमाज पढ़ी गई। जामा मस्जिद हथो में इमाम मुहम्मद याकिब की अध्यक्षता में, नूर मस्जिद दनौदा कलां में इमाम अब्दुल रज्जाक, नुरानी मस्जिद बीरबल नगर शहर नरवाना में मोहम्मद कामील की अध्यक्षता में नमाज अता की। वहीं शाही नूर मस्जिद कलोदा कलां में भी नमाज अता की गई। जामा मस्जिद के इमाम ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को नमाज पढ़ाई तथा भाइचारे को मजबूत करने व विश्व शांति, कौमी एकता की दुआ अल्लाताला से मांगी।
उन्होंने बताया कि यह पर्व हमें हजरत इब्राहिम के बलिदान की याद दिलाता है, जिससे मानवता को उच्च नैतिक मूल्यों के लिए स्वयं को समर्पित करने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर उन्होंने कुरान की आयतें पढ़ीं। बाद में सभी ने एक दूसरे को गले मिल कर ईद-उल-फितर की बधाई दी तथा सुखद भविष्य की कामना की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा