जींद : हाइड्रोजन ट्रेन की सुविधाएं आ रही यात्रियों को रास

 


जींद, 20 जुलाई (हि.स.)। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के अंदर डिब्बों में मिलने वाली सुविधाएं यात्रियों को बहुत रास आ रही हैं। हाइड्रोजन ट्रेन जींद से सोनीपत के लिए चलती है और लगभग दो घंटे के सफर में यात्री ट्रेन में ही मोबाइल व लैपटॉप चार्जिंग पर लगाकर बैठे हुए थे। ट्रेन में मैट्रो जैसी सुविधाएं देख कर यात्री भी हैरान हैं। हाइड्रोजन ट्रेन की खिड़कियां भी मैट्रो ट्रेन की तरह ही खुलती हैं। हालांकि यात्रियों की संख्या कम है और पिछले दो दिनों में हाइड्रोजन ट्रेन में 40 यात्रियों ने ही सफर किया है।

जींद से रविवार व सोमवार को 20-20 यात्री हाइड्रोजन ट्रेन में सोनीपत के लिए रवाना हुए। आने वाले दिनों में हाइड्रोजन ट्रेन में यात्रियों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। सोमवार को यार्ड से निकलर ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर हाइड्रोजन ट्रेन पहुंची। इसके बाद सात बजकर 40 मिनट पर ट्रेन सोनीपत के लिए रवाना हुई। ट्रेन के अंदर डिस्पले स्क्रीन लगी हुई है। इस पर अगले स्टेशन और उस पर पहुंचने का समय भी दर्शाया जाता है। इसके अलावा साउंड सिस्ट में भी यात्रियों को अगले स्टेशन व ट्रेन की खुबियों के बारे में बताया जा रहा है।

इसके अलावा सीट पर चार्जिंग प्वायंट भी लगे हुए हैं, जहां यात्री री शेड्यूल के अनुसार शुक्रवार को छोड़कर यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। ट्रेन नंबर 74010 सुबह सात बजकर 40 मिनट पर जींद जंक्शन से रवाना होगी। जो नौ बजकर 40 मिनट पर सोनीपत पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 74009 सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर सोनीपत से जींद के लिए रवाना होगी, जो दोपहर एक बजे जींद पहुंचेगी। हाइड्रोजन ट्रेन में वही किराया रहेगा जो पैसेंजर ट्रेन में रहेगा। जींद से सोनीपत रूट तक का किराया 25 रुपये रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा