सुभाष चंद मट्टांवाला बने पैरा कराटे एसोसिएशन हरियाणा के अध्यक्ष

 


चंडीगढ़, 25 नवंबर (हि.स.)। पैरा कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से हरियाणा पैरा कराटे एसोसिएशन का गठन किया गया है। फेडरेशन के महासचिव योगेश कालरा ने बुधवार को चंडीगढ़ में जारी बयान में बताया कि सुभाष चंद मट्टांवाला को पैरा कराटे एसोसिएशन हरियाणा का अध्यक्ष, सुनील फोगाट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राकेश गोयल तथा संदीप मोर को उपाध्यक्ष, अनुपम मग्गू को संयुक्त सचिव-वन तथा धर्मपाल सैनी को संयुक्त सचिव-टू नियुक्त किया गया है।

योगेश कालरा ने बताया कि भविष्य में कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द कराटे तथा पैरा कराटे के राज्य स्तरीय टूर्नामेंट पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। इन खेलों में करीब डेढ़ हजार खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को हरियाणा सरकार के नियमानुसार नौकरी में मदद की जाएगी। कालरा ने बताया कि बहुत जल्द मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात करके कराटे के राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के आयोजन के लिए कार्यक्रम तय करके तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा