विधानसभा: पानीपत, सोनीपत व रोहतक नहर पर नहीं रास्ता, लोग परेशान, उठा मुद्दा

 

विधानसभा में गन्नौर

के विधायक ने उठाया मुद्दा

पलवल के छायंसा में

मौतों की जांच कर रहा स्वास्थ्य विभाग

चंडीगढ़, 24 फ़रवरी (हि.स.)। हरियाणा

विधानसभा में बजट सत्र के तीसरे दिन शून्यकाल के दौरान गन्नौर विधायक देवेंद्र कादियान ने पानीपत, सोनीपत और रोहतक

नहर पर रास्ता बनाने और गन्नौर में अंडर ब्रिज बनाने का मुद्दा उठाया। विधायक सतीश

फागना ने स्टील फैक्टरी में आगजनी की घटना में मृतकों को मुआवजा और घायलों को इलाज

की राशि देने की मांग की।

नांगल चौधरी

विधायक मंजू चौधरी ने स्टोन क्रैशरों से निकल रही धूल और मिट्टी से हो रही मौतों

पर चिंता जताते हुए क्रैशरों को एनजीटी द्वारा तय किए मानकों के अनुरूप चलाने का

मुद्दा उठाया। वहीं, उन्होंने ढाणियों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की भी मांग की।

हथीन विधायक

मोहम्मद इजराइल ने गांव छायंसा में 21 लोगों की मौत का मुद्दा उठाया। उन्होंने

स्पष्ट किया कि ज्यादातर लोगों की मौत लीवर फेल होने से हुई है। पीने के प्रदूषित

पानी की सप्लाई हो रही है। गुरुग्राम ड्रेन का भी पानी प्रदूषित है। मोहम्मद

इजराइल की बात का समर्थन करते हुए थानेसर अशोक अरोड़ा ने सदन में जनस्वास्थ्य

मंत्री से जवाब देने की मांग की। जनस्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि

जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से तुरंत सैंपल भरे गए थे,

उसकी रिपोर्ट आ चुकी है। सैंपल रिपोर्ट

में गंदे पानी की सप्लाई नहीं है। स्वास्थ्य विभाग मौत के कारणों की जांच कर रहा

है।

हथीन विधायक

मोहम्मद इजराइल ने 4 से 5 क्रम के रास्तों की अप्रूवल न मिलने का मुद्दा उठाया। साथ

ही, उन्होंने

मौजूदा विधायक की बजाय भाजपा नेताओं ने रास्तों की डिमांड मंगाने पर चिंता जताई।

इसके बावजूद में पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि उनके पास किसी भी विधायक

की डिमांड फाइल पेडिंग नहीं हैं, उसमें कच्चे रास्ते और वेगी से संबंधित हैं। वे पूरे 90 विधानसभा

क्षेत्रों की रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत कर सकते हैं।

आफताब अहमद ने

अधिकारियों की गैर हाजिरी का उठाया मुद्दा

शून्यकाल के दौरान के जब

माननीय ज्वलंत मुद्दे उठाया रहे थे, तब सदन में पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर

गंगवा और पर्यावरण मंत्री राव नरबीर मौजूद थे। नूंह विधायक आफताब अहमद ने सदन में

मुद्दा उठाया कि माननीयों द्वारा शून्यकाल में उठाए जा रहे मुद्दों का जवाब कैसे

मिलेगा, जब सदन में अधिकारी ही मौजूद नहीं हैं। हालांकि, सरकार की ओर से मंत्री माननीयों के मुद्दों का जवाब

दे रहे हैं। अधिकारियों की मौजूदगी भी अनिवार्य है। इस पर डिप्टी स्पीकर कृष्ण

मिड्डा ने कहा कि आफिसर गैलरी में ऊपर अधिकारी बैठे हैं, जोकि नोट कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा