हिसार : संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति और शक्ति केंद्र प्रमुख संगठन की रीढ़ : डॉ.आशा खेदड़

 


भाजपा हिसार विधानसभा शक्ति केंद्र प्रमुखों

की बैठक का आयोजन

हिसार, 30 मई (हि.स.)। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.

आशा खेदड़ ने कहा है कि पार्टी का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और शक्ति केंद्र

प्रमुख संगठन की रीढ़ हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा,

समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया है।

डॉ. आशा खेदड़ शनिवार काे भाजपा जिला कार्यालय में हिसार

विधानसभा के सभी शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा

कि सभी शक्ति केन्द्र पार्टी की मजबूती के लिए काम करें और जनता तक पार्टी की नीतियां

पहुंचाएं। केन्द्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों से जनता को मिलने वाले फायदों

से भी अवगत करवाएं ताकि नागरिक उनका लाभ उठा सके।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने

बताया कि बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों

की रूपरेखा तय करने तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक

पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों, बूथ

प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान तथा सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विस्तार

से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में पहुंचने पर जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़

का कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा जिला

महामंत्री कृष्ण सरसाना, उपाध्यक्ष संजीव रेवड़ी, मुनीष ऐलावादी, सतीश सुरलिया, कृष्ण

खटाना, पिंकी शर्मा, पीयूष महता, महेश महता, विधानसभा संयोजक रामचंद्र गुप्ता, मंडल

अध्यक्ष लोकेश असीजा, दीपक अग्रवाल, राहुल सैनी, राजकुमार इंदौरा, एडवोकेट अजय बैनीवाल,

विनोद तोशावड़, रतन सैनी, धर्मवीर पानू, कैप्टन नरेन्द्र शर्मा, जितेन्द्र बड़क, प्रोमिला

पूनिया व मनोज केसरी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर