हिसार : कार्यकर्ताओं की बदौलत भाजपा बनी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी : सुरेन्द्र पूनिया
पार्टी कार्यालय में भाजपा की संगठनात्मक विषयों
पर बैठक का आयोजन
जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने की बैठक की अध्यक्षता
हिसार, 18 मार्च (हि.स.)। भाजपा जिला कार्यालय
में संगठनात्मक विषयों पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र
पूनिया मुख्य वक्ता रहे जबकि बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सुरेन्द्र
पूनिया ने बुधवार काे कहा कि कार्यकर्ता संगठन की जान होते हैं। कार्यकर्ताओं की मजबूती से ही
छोटे से लेकर बड़ा चुनाव जीता जाता है। भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी
व देश के प्रति समर्पित है और यही कारण है कि भाजपा आज विश्व की नंबर वन पार्टी बन
चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे नए कार्यकर्ताओं को भी जोड़ें
और केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों का प्रचार-प्रसार करें।
जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने बैठक को संबोधित
करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता की वजह से हिसार जिले में पार्टी का मजबूत
संगठन है। पार्टी की ओर से जो भी कार्य सौंपे जाते हैं, उन कार्यों को कार्यकर्ता पूरी
निष्ठा से पूरा करते हैं। जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया
कि बैठक में पहुंचने पर जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र
पूनिया का स्वागत किया।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर