हिसार : होली के उपलक्ष्य में हरियाणवी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

 


हिसार, 03 मार्च (हि.स.)। होली के पावन अवसर

पर आजाद नगर में हरियाणवी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम

में क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर यह सिद्ध किया कि आज भी हरियाणा में

त्योहारों और पारंपरिक रीति-रिवाजों का विशेष महत्व है। महिलाओं ने लोक परंपराओं को

जीवंत रखते हुए होली के गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पुरानी संस्कृति

की मधुर स्मृतियों को ताजा कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान मंगलवार काे हरियाणवी लोकगीतों, नृत्य

एवं होली के पारंपरिक फाग गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। रंग-बिरंगे परिधानों

में सजी कलाकारों ने मंच पर शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम

में उपस्थित सभी लोगों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कलाकारों का

उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में कौशल्या सोनी, जंतर देवी, ब्रह्मा देवी, चंद्रकला

दहिया, शकुंतला, सरोज, विमला, सुमन, मुकेश, रामरती, अनीता, मीनाक्षी सहित अन्य कलाकारों

ने होली रंगमंच पर शानदार प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।

कार्यक्रम के माध्यम से समाज को संदेश दिया गया

कि हरियाणवी संस्कृति और परंपराओं को संजोकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। सभी नागरिकों

से आह्वान किया गया कि वे अपनी समृद्ध लोक संस्कृति को अधिक से अधिक अपनाएं और आने

वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में अपना योगदान दें।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर