हिसार में लड़के व लड़कियों की जूनियर जिला बॉक्सिंग चैम्पियनशिप का आयाेजन

 




लड़कियों के 44-46 किलोग्राम में निश्चल रही प्रथम

हिसार, 18 मार्च (हि.स.)। यूथ बॉक्सिंग एसोसिएशन

ऑफ हिसार की ओर से लीडिंग बॉक्सिंग एकेडमी परिसर में लड़के और लड़कियों की जूनियर जिला

बॉक्सिंग चैम्पियनशिप करवाई गई। दो दिवसीय इस चैम्पियनशिप में करीब 150 बॉक्सर ने विभिन

भार वर्ग में हिस्सा लिया।

आयोजन सचिव सुनील राणा ने बुधवार काे बताया कि इस अवसर पर

इंटरनेशनल बॉक्सर किरण के अलावा भगत सिंह, अजमेर पानू, सतीश काजल, महेंद्र भाकर, सुनील

राणा, अनिल लितानी आदि भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि लड़कों के वर्ग के 44-46 किलोग्राम

में लक्षव प्रथम, युवराज द्वितीय रहा। 46-48 किलोग्राम में रितेश कुमार प्रथम, कृष्ण

द्वितीय। 48-50 किलोग्राम में नैतिक प्रथम, दीपांशु द्वितीय रहा। 50-52 किलोग्राम में

तरुण प्रथम, सौरव द्वितीय। 52-54 किलोग्राम

में हर्षित प्रथम, रेहान रोहलन द्वितीय। 54-57 किलोग्राम में संचित ज्याणी प्रथम, यतेंद्र

सिंह द्वितीय। 57-60 किलोग्राम में ईशान सिंह प्रथम, कपिल द्वितीय। 60-63 किलोग्राम

में नैतिक प्रथम, सुमित द्वितीय। 63-66 किलोग्राम में रितिक प्रथम, यश देव द्वितीय।

66-70 किलोग्राम में शुभम प्रथम, साहिल द्वितीय। 70-75 किलोग्राम में आर्यन सिहाग प्रथम,

कुलवंत दूसरे स्थान पर रहा।

लड़कियों के 44-46 किलोग्राम में निश्चल प्रथम,

हंसिका द्वितीय रही। 46-48 किलोग्राम में हर्षिका प्रथम, प्राची द्वितीय। 50-52 किलोग्राम

में यंशिका प्रथम, वंशिका द्वितीय। 52-54 किलोग्राम में अंजलि प्रथम, रौनक द्वितीय।

54-57 किलोग्राम में साक्षी प्रथम, अनु द्वितीय स्थान पर रही। 57-60 किलोग्राम में

परिशा प्रथम रही। 60-63 किलोग्राम में यशिका प्रथम रही और 66-70 किलोग्राम में हरि

लक्ष्मी ने पहला स्थान प्राप्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर