हिसार : चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों काे अक्टूबर से वेतन नहीं मिला, दिवाली एडवांस भी अटका

 


सात सूत्रीय मांगों को लेकर शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

एक दिसंबर को बातचीत

का मिला न्योता तो फिलहाल आंदोलन स्थगित किया

हिसार, 27 नवंबर (हि.स.)। अक्टूबर से वेतन और दिवाली एडवांस का भुगतान नहीं

होने से नाराज हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन के कर्मचारियों

ने शुक्रवार को आंदोलन शुरू कर दिया। यूनियन के बैनर तले सिरसा रोड स्थित टीटीसी के

सामने चीफ सुप्रिटेंडेंट जीएलएफ कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। धरने

की अध्यक्षता जिला प्रधान छबीलदास मौलिया ने की, जबकि मंच संचालन जिला सचिव जगसीर खेदड़

ने किया।

जिला प्रधान छबीलदास मौलिया और जिला सचिव जगसीर खेदड़ ने शुक्रवार काे बताया कि कर्मचारियों

की समस्याओं को लेकर सात सूत्रीय मांगपत्र तैयार किया गया है। उपनिदेशक, राज्य पशु

प्रजनन परियोजना, सेक्टर-3 हिसार के अधीन कार्यरत कर्मचारियों को अक्टूबर 2026 से वेतन

नहीं मिला है। इसके अलावा दिवाली एडवांस का भुगतान भी लंबित है। यूनियन ने बकाया वेतन

और एडवांस राशि का तुरंत भुगतान करने की मांग की है।

अधिकारियों को चार लीटर, तृतीय श्रेणी

कर्मचारियों को तीन लीटर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को केवल दो लीटर दूध दिया जा

रहा है। यूनियन ने सभी कर्मचारियों के लिए समान वितरण व्यवस्था लागू करने की मांग की।

इसके अलावा भेड़ प्रजनन फार्म हिसार के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का लंबित दिवाली

एडवांस जारी करने और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी

उठाई गई।

धरने के दौरान चीफ सुप्रिटेंडेंट जीएलएफ कार्यालय की ओर से एक दिसंबर को दोपहर

तीन बजे बातचीत के लिए लिखित सूचना दी गई। इसके बाद जिला कमेटी ने विचार-विमर्श कर

फिलहाल धरना स्थगित करने का निर्णय लिया। यूनियन ने स्पष्ट किया कि यदि बातचीत में

मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन दोबारा शुरू किया जाएगा।

धरने को सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव ओमप्रकाश मॉल और वरिष्ठ उपप्रधान बिशन

सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कर्मचारी नेता रणबीर रावत, प्रधान दलबीर

कश्यप, वरिष्ठ उपप्रधान कृष्ण शर्मा, बनी सिंह, बुल्लाराम और तरसेम सहित बड़ी संख्या

में कर्मचारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर