हिसार : गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में आईईईई एक्सप्लोर ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

 


शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों को डिजिटल

लाइब्रेरी की उन्नत सुविधाओं की दी जानकारी

हिसार, 19 सितंबर (हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान

एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन (ओएनओएस) पहल के तहत आईईईई

एक्सप्लोर एएसपीपी ऑनलाइन यूजर अवेयरनेस एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। डॉ. बीआर

अंबेडकर विश्वविद्यालय पुस्तकालय के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वविद्यालय

के शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों को आईईईई एक्सप्लोर डिजिटल लाइब्रेरी में

उपलब्ध उच्च स्तरीय शोध एवं तकनीकी साहित्य तथा उसके प्रभावी उपयोग की जानकारी देना

था।

कुलपति प्रो. विजय कुमार के मार्गदर्शन और कुलसचिव

डॉ. विजय कुमार के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण सत्र में आईईईई के वरिष्ठ प्रशिक्षण प्रबंधक

रितेश कुमार झा ने शनिवार काे ऑनलाइन माध्यम से आईईईई एक्सप्लोर डिजिटल लाइब्रेरी का विस्तृत प्रदर्शन

किया। उन्होंने प्रतिभागियों को उन्नत खोज तकनीक, प्रासंगिक शोध साहित्य की खोज, रिसर्च

अलर्ट, व्यक्तिगत सुविधाओं, रिमोट एक्सेस, एचटीएमएल आर्टिकल नेविगेशन और विषय आधारित

साहित्य खोज सहित विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम का आयोजन पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. एसएस

जोशी के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम के समन्वयक उप-पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र कुमार

चौहान और सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष विनायक वधवा रहे। आयोजन एवं समन्वय में सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष

सोमदत्त का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। विश्वविद्यालय पुस्तकालय ने शिक्षकों, शोधार्थियों

और विद्यार्थियों से ओएनओएस के तहत उपलब्ध आईईईई संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने का

आह्वान किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर