शराब के नशे में दो भाइयों में झगड़ा, एक की मौत, आरोपी गरफ्तार

 


सिरसा, 07 सितंबर (हि.स.)। सिरसा जिले में दो भाइयों के बीच हुए झगड़े में छोटे भाई की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में मृतक हरगोविंद सिंह की बहन देवेंद्र कौर ने बताया कि पांच सितंबर की रात उसका भाई हरगोविंद सिंह शराब पीकर घर आया था। इस दौरान उसकी हरजीत सिंह के साथ कहासुनी हो गई।

हरदीप सिंह और हरगोविंद सिंह मकान के सामने गली में झगडऩे लगे। शिकायत के अनुसार, झगड़े के दौरान हरदीप सिंह ने हरगोविंद सिंह को धक्का दे दिया। धक्का लगने से हरगोविंद सिंह जमीन पर गिर गया और चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सिरसा भिजवाया। शहर थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की बहन की शिकायत पर आरोपी भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपी हरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma