सोनीपत: नगर निगम चुनाव के लिए मतदाता सूची पर आपत्तियां सुनी गईं
सोनीपत, 18 मार्च (हि.स.)। नगर
निगम चुनाव-2026 के मद्देनजर तैयार की जा रही मतदाता सूची को लेकर उपायुक्त एवं जिला
निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अंतिम मतदाता सूची
प्रकाशित करने से पूर्व अपनी आपत्तियां दर्ज करवाने के विषय पर बातचीत की। जिला
निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि किसी भी राजनीति दल के प्रतिनिधि को अंतिम मतदाता सूची
से संबंधी कोई आपति है। वह अपनी आपत्ति पर 19 मार्च तक अपील कर सकते हैं। इस दौरान
उन्होंने कहा कि प्रत्येक आपत्ति और दावे को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी
तरीके से आपतियों का हल किया जाएगा।
उपायुक्त
सुशील सारवान ने बुधवार काे कहा कि मतदाता सूची चुनाव प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण आधार होती
है, इसलिए इसकी शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने
संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्राप्त दावे, आपत्तियां एवं अपीलों का समयबद्ध
और नियमों के अनुसार निपटान किया जाए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से वंचित
न रहे और अपात्र नामों को हटाया जा सके। उन्होंने
बताया कि सभी दावे एवं अपीलों के निपटान के उपरांत 27 मार्च को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित
की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के
लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता
सूची से संबंधित सभी प्रक्रियाएं पारदर्शिता के साथ पूरी की जाएं और किसी भी स्तर पर
लापरवाही न बरती जाए।
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना