सोनीपत: महिला आयोग अध्यक्षा के बयान पर सोनीपत में नर्सों ने की हड़ताल

 


सोनीपत, 09 जून (हि.स.)। हरियाणा

महिला राज्य आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया द्वारा कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश

सिविल अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ को फटकार लगाए जाने और उनकी बेटियों को लेकर की गई

टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को सोनीपत के सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ ने

दो घंटे की हड़ताल की। सोनीपत नागरिक अस्पताल में भी नर्सिंग स्टाफ ने प्रदर्शन कर

नारेबाजी की और महिला आयोग की चेयरपर्सन को पद से हटाने की मांग उठाई।

सुबह

दस बजे से दोपहर बारह बजे तक चली हड़ताल के दौरान नर्सिंग स्टाफ ने अस्पताल परिसर में

एकत्र होकर विरोध जताया। हालांकि गर्भवती महिलाओं की प्रसूति सेवाएं, आईसीयू और आपातकालीन

सेवाएं जारी रखी गईं, लेकिन मेडिकल-सर्जिकल वार्ड, इंजेक्शन कक्ष, पीसी केंद्र सहित

कई सेवाएं प्रभावित रहीं। इससे अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना

करना पड़ा। ओपीडी के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं और भीषण गर्मी के बीच लोगों को इंतजार

करना पड़ा।

हरियाणा

नर्सिंग फेडरेशन ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र भेजकर रेणु भाटिया को पद से हटाने

की मांग की है। नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन की अध्यक्ष कमलेश ने कहा कि विरोध के बावजूद

आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं को बाधित नहीं होने दिया गया।

एसोसिएशन

की महासचिव सुनीता ने कहा कि कुरुक्षेत्र के मामले में जिस व्यक्ति की गलती है, उसी

के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उनका कहना है कि नर्सिंग स्टाफ को बिना कारण विवाद में

घसीटा जा रहा है। नर्सिंग अधिकारी मोनिका ने कहा कि पीड़ित किशोरी को न्याय मिलना चाहिए

और पूरा नर्सिंग स्टाफ उसके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि ओपीडी में तैनाती का अर्थ

यह नहीं कि प्रत्येक मरीज के साथ हर समय नर्सिंग कर्मी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना