हरियाणा नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव का ऐलान

 

चंडीगढ़, 21 मार्च (हि.स.)। हरियाणा नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का ऐलान हो गया है। प्रदेश भर के अस्पतालों में तैनात नर्सिंग ऑफिसर इस चुनाव में भाग लेंगी।

चंडीगढ़ में शनिवार को नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष विनीता कुमारी बांगड़ की अध्यक्षता में हुई जूम बैठक में यह फैसला लिया गया।

बैठक के बाद जारी जानकारी के अनुसार, सर्वसम्मति से पंचकूला अस्पताल में बतौर नर्सिंग ऑफिसर तैनात संतोष शर्मा चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। पंचकूला के सेक्टर-10 स्थित सूद धर्मशाला को मतदान केंद्र बनाया गया है। चुनाव अधिकारी संतोष शर्मा ने बताया कि सोमवार 23 मार्च से 28 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 29 मार्च को नामांकन वापस लिया जा सकेगा। इसके बाद 31 मार्च को चुनाव होंगे। अध्यक्ष पद पर चुनाव लडऩे वाला प्रत्याशी अपना पैनल घोषित करेगा। इसके बावजूद मतदान केवल अध्यक्ष पद के लिए होगा। जिस पैनल का अध्यक्ष वोटिंग से चुना जाएगा उसी का पैनल अन्य पदों पर काबिज होगा। प्रदेश में करीब पांच हजार का नर्सिंग कैडर स्टाफ है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा