हिसार : नितिन नबीन का भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना स्वागत योग्य : डॉ. आशा खेदड़

 


नए अध्यक्ष के नेतृत्व में और मजबूती से काम करेगी पार्टी

हिसार, 20 जनवरी (हि.स.)। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने वरिष्ठ नेता नितिन नबीन को सर्वसम्मति से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने का स्वागत

किया है। उनका कहना है कि नए अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी और मजबूती से काम करेगी।

डॉ. आशा खेदड़ ने कहा कि नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता व जमीन से जुड़े हुए हैं। उनका हर कार्यकर्ता व हर क्षेत्र

में गहरा प्रभाव है। उनकी सेवाओं, निष्ठा व मेहनत को देखते हुए पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय

अध्यक्ष बनाया है। जिला अध्यक्ष ने नए अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता

पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और नए अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी और मजबूती

से काम करते हुए अपना परचम लहराएगी।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी

ने जमीन से जुड़े नेता को अध्यक्ष बनाकर हर मेहनती व जमीन से जुड़े कार्यकर्ता का सम्मान

बढ़ाया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर