हिसार : लिव इन पार्टनर की हत्या कर, आरोपी खुद पहुंच गया पुलिस थाने

 


पुलिस को बताया कि किसी अन्य के संपर्क में थी महिला, इसलिए मार दिया

हिसार, 02 जुलाई (हि.स.)। शहर की शिव कॉलोनी में लिव

इन में रहने वाली महिला की उसके बायफ्रेंड ने ही चाकुओं से ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर

दी। हत्या के बाद आरोपी पुलिस के पास पहुंच गया और बताया कि उसने महिला की हत्या

कर दी है।

बताया जा रहा है कि कुछ समय पूर्व ही युवक लगभग 28 वर्षीय गौरव व लगभग 32 वर्षीय

महिला पूजा शिव कॉलोनी में रहने के लिए आए थे। गुरुवार सुबह पड़ोसियों को जब पूजा की

हत्या का पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसी दौरान आरोपी गौरव खुद सूर्य नगर

पुलिस चौकी पहुंच गया और बताया कि उसने महिला पूजा की हत्या कर दी है।

इसके बाद पुलिस

उसे सूर्यनगर स्थित उसके घर लेकर पहुंची। यहां महिला की लाश उसके कमरे में ही पड़ी

थी। मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने क्राइम सीन सील कर दिया और लाश को कब्जे में लेकर

पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। बताया जा रहा है कि महिला पूजा की दो शादियां हो चुकी थी, जिससे उसके तीन बच्चे हैं लेकिन अब वह पिछले लगभग पांच साल से अपने बॉयफ्रेंड साथ

शिवनगर में लिव-इन में रह रही थी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि देर रात करीब तीन बजे दोनों के बीच किसी

बात को लेकर झगड़ा हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि गौरव ने गुस्से में आकर पूजा पर चाकू

से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। महिला के गले, पेट और पीठ पर कई वार किए गए, जिससे उसकी

मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गौरव ई-रिक्शा चलाता है।

उधर, लिव-इन में रह रही पूजा की मां संगीता ने बताया कि आरोपी गौरव उसकी बेटी

पूजा से गलत काम करवाता था। थोड़ी ही समय में उसने शिव नगर में मकान बना लिया और प्लॉट

भी ले लिया। गौरव कई गैर कानूनी धंधे करता है। दूसरी तरफ पुलिस पूछताछ में आरोपी गौरव

ने बताया कि पूजा किसी और व्यक्ति के साथ पांच से छह महीने से संपर्क में थी। इसलिए

उसकी हत्या कर दी। दो शादी के बाद तीसरे के साथ लिव इन में रह रही थी और किसी चौथे

के साथ भी संपर्क में थी। इस कारण महिला की हत्या की है।

पुलिस ने हत्या में प्रयोग किए चाकू भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों

का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को

ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के

आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर