सोनीपत : विधायक व मेयर ने शुरू करवाए विकास कार्य

 


सोनीपत, 13 जून (हि.स.)। सोनीपत

में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से विकास

कार्यों का शुभारंभ किया गया। विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने शनिवार को कबीरपुर

पुलिया के पास स्थित सेक्टर 12 वाटर बूस्टिंग स्टेशन पहुंचकर नारियल तोड़कर कार्यों

की शुरुआत कराई।

विधायक

निखिल मदान ने बताया कि लगभग 54 लाख रुपये की लागत से सेक्टर 12 वाटर बूस्टिंग स्टेशन

से न्यू जीवन नगर तक नई पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन बिछाई जाएगी। न्यू जीवन नगर, जीवन नगर

और तारा नगर के लोगों की लंबे समय से पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं मिलने की शिकायतें

मिल रही थीं। समस्या को देखते हुए निगम अधिकारियों को नई पाइपलाइन बिछाने के निर्देश

दिए गए थे, जिसके तहत अब काम शुरू कर दिया गया है।

नई पाइपलाइन बिछने से क्षेत्र के

लोगों को पर्याप्त और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी तथा लंबे समय से चली

आ रही समस्या का समाधान होगा। मेयर

राजीव जैन ने बताया कि लगभग 65 लाख रुपये की लागत से सेक्टर 12 स्थित वाटर बूस्टिंग

स्टेशन की चारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही स्टेशन परिसर में इंटरलॉकिंग

टाइल्स लगाई जाएंगी। चारदीवारी बनने से बूस्टिंग स्टेशन में बाहरी लोगों की आवाजाही

पर रोक लगेगी और जलापूर्ति व्यवस्था अधिक सुरक्षित होगी।

मेयर

ने बताया कि इसी परियोजना के तहत न्यू जीवन नगर, तारा नगर और जीवन नगर तक स्वच्छ पेयजल

पहुंचाने के लिए नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य भी शुरू किया गया है। इससे क्षेत्र के

प्रत्येक घर तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना