एचएसएससी ने प्राथमिक शिक्षक मेवात कैडर के लिए बदले भर्ती नियम

 


चंडीगढ़, 07 अप्रैल (हि.स.)। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने विज्ञापन संख्या 05/2024 के तहत प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी) मेवात कैडर भर्ती को लेकर एक अहम बदलाव जारी किया है। यह बदलाव पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए किया गया है, जिसके बाद कैटेगरी-वाइज पोस्ट का पुनर्विभाजन किया गया है।

आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने मंगलवार को बताया कि अब कुल पदों की संख्या 1456 निर्धारित की गई है, जिसमें अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार नई सीटों का बंटवारा किया गया है। सामान्य वर्ग में 582 पद, अनुसूचित जाति 285 पद, बीसीए 228 पद, बीसीबी 155 पद और ईडब्ल्यूएस के तहत 146 पदों का प्रावधान किया गया है। एक्स सर्विसमैन के लिए भी अलग से आरक्षण तय किया गया है, जिसमें सामान्य, एससी, बीसीए तथा बीसीबी श्रेणी के अनुसार पद शामिल हैं। दिव्यांग के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण के तहत कुल 58 पद निर्धारित किए गए हैं, जो अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित हैं। भर्ती से जुड़े बाकी सभी नियम और शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेगी। हिम्मत सिंह की ओर से उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपडेटेड जानकारी के अनुसार अपनी तैयारी और डॉक्यूमेंटेशन सुनिश्चित करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा