हिसार : भारतीय मजदूर संघ ने रोष प्रदर्शन करके सौंपा मांगों का ज्ञापन
हिसार, 25 फरवरी (हि.स.)। भारतीय मजदूर संघ ने
अपनी मांगों के समर्थन में रोष प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री, केंद्रीय श्रम मंत्री
व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा। इससे पूर्व भारतीय मजदूर संघ से जुड़े
सभी संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता क्रांतिमान पार्क में एकत्रित हुए और सभा का आयोजन
किया। सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विकास बिश्नोई ने की तथा संचालन जिला मंत्री विक्रम
श्योराण ने किया। भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख सुनील ढिल्लों विशेष रूप से उपस्थित
रहे।
इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य
वक्ताओं ने बुधवार काे बताया कि भारतीय मजदूर संघ ने बजट से पहले सुझाव देते हुए अनेक अहम मांगों
को केंद्र सरकार के समक्ष रखा था, परंतु सरकार का बजट अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा।
इसी को लेकर उड़ीसा के पुरी में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में फैसला लिया गया कि संगठन
अपनी मुख्य मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन करेगा।
उन्होंने
बताया कि ज्ञापन के माध्यम से श्रम कानूनों को पूरी तरह से लागू करना, ईपीएफ व ईएसआई
की मौजूदा लिमिट को बढ़ाना, ईपीएस -95 के तहत पेंशन बढ़ोतरी करना, आंगनबाड़ी, मिड डे
मिल व आशा वर्कर आदि स्कीम वर्करों को कर्मचारी का दर्जा देना, कर्मचारियों का पक्का
करने सहित राज्य सरकार से संबंधित मांगों को उठाया गया है। जिला मंत्री विक्रम श्योराण ने बताया कि संगठन
उपायुक्त द्वारा भेजे गए डयूटी मजिस्ट्रेट पीडब्ल्यूडी के उपमंडल अधिकारी महिपाल को
मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान सहमंत्री जंत्री देवी मिड डे मिल, सहमंत्री
नसीब ढांडा, उपाध्यक्ष रोहताश ग्रोवर, सीताराम भवन निर्माण, विजय न्याणा नॉन टीचिंग,
सुरेश, चांदराम, संदीप पान्नू पब्लिक हेल्थ, अमरजीत खेदड़ थर्मल, रवि श्रीवास्तव, विकास
बैनीवाल, रामकेश श्योराण, पवन गुंदली बिजली विभाग, अनीश कम्प्यूटर लैब अटैंडेंट, जगत
बिसला एनएचएम, अनिल परिहार एनओबीडब्ल्यू, अमित मेचु आयुष विभाग, विक्रम चाहार सीपीएलओ,
रमेश ग्रामीण चौकीदार, विजय बजाज एचएम आरए, किरण, सरोज यूएचसी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता
उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर