हिसार : हठधर्मिता छोडक़र कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा करें एमडी : रवि प्रकाश
नवनियुक्त राज्य उपप्रधान दलजीत पंघाल का किया
स्वागत
हिसार, 30 मार्च (हि.स.)। हरियाणा कर्मचारी महासंघ
से संबंधित एचएसईबी वर्कर्स यूनियन की केंद्रीय परिषद के निर्देशानुसार थर्मल खेदड़
यूनिट द्वारा एमडी एचपीजीसीएल पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए एचपीजीसीएल प्रशासन के
खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनिट कैशियर रवि प्रकाश ने
की जबकि संचालन सहसचिव प्रहलाद कौशिक ने किया।
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए
यूनिट कैशियर रवि प्रकाश ने सोमवार को कहा कि एमडी एचपीजीसीएल को हठधर्मिता छोडक़र यूनियन
केंद्रीय परिषद के साथ बैठक कर कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान करना चाहिए। उन्होंने
कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
इस दौरान यूनिट सचिव सुरेश सैनी ने खेदड़ प्लांट
यूनिट की ओर से सर्कल सचिव दलजीत पंघाल को राज्य उपप्रधान बनाए जाने को लेकर राज्य
कार्यकारिणी का धन्यवाद व्यक्त किया। यूनिट की बैठक में नवनियुक्त राज्य उपप्रधान दलजीत
पंघाल का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। नवनियुक्त राज्य उपप्रधान दलजीत पंघाल
ने सम्मान देने के लिए यूनिट के सभी साथियों का धन्यवाद व्यक्ति किया और दायित्व के
लिए केंद्रीय परिषद का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपप्रधान शिव कुमार, सचिव
सुरेश सैनी, उपप्रधान सत्यवान खटकड़, कृष्ण नैन, सहसचिव दीपक सहरावत, ऑडिटर दीपक कक्कड़,
संगठनकर्ता उज्जवल शर्मा, नरेश जांगड़ा, जसबीर अहलावत, शमशेर मोर, रामपाल सैनी, अजीत
दलाल, नरेश, महेश बामल, दीपक जिंदल व सुरेंद्र आदि भी मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर