सोनीपत:झूठी पहचान बताकर युवती से निकाह का आरोप, मामला दर्ज

 


सोनीपत, 20 जून (हि.स.)। सोनीपत

के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक युवती को कथित रूप से झूठी पहचान बताकर अपने प्रभाव

में लेने, धर्म परिवर्तन कराने और निकाह करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर

युवती के परिजनों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने विरोध जताया है। पुलिस ने युवती को

बरामद कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया है तथा मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाए हैं।

युवती

के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सलमान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत में

आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर युवती को अपना नाम अमित

बताया और धीरे-धीरे उसका विश्वास हासिल किया। परिजनों का आरोप है कि बाद में युवती

को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया तथा उस पर धर्म परिवर्तन और निकाह के लिए दबाव

बनाया गया। आरोपी पहले से दो बच्चों का पिता है। मामले की सूचना मिलने पर हिंदू संगठन

के पदाधिकारी मनजीत तिहाड़ भी कोर्ट चौकी पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

पुलिस

जांच में सामने आया है कि आरोपी जटवाड़ा क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार वह पहले से विवाहित है और दो बच्चों का पिता है। बताया जा रहा है कि

उसकी पत्नी कुछ समय से अलग रह रही है। युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी के लापता

होने के बाद 15 जून को पुलिस में शिकायत दी गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच

शुरू की और युवती को बरामद कर लिया।

परिजनों का आरोप है कि युवती को मानसिक रूप से

प्रभावित किया गया था। बरामदगी के समय उसकी स्थिति सामान्य नहीं थी। हालांकि इन आरोपों

की पुष्टि पुलिस जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही होगी। मामले की जानकारी मिलने

पर सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी पुलिस चौकी पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई

की मांग की। शनिवार

को पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसके बयान दर्ज कराए हैं। अब जांच

रिपोर्ट, बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे की पड़ताल की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना