सिरसा: नहर की पटरी से मिला व्यक्ति का शव
सिरसा, 19 मई (हि.स.)। जिले के गांव नुहियांवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान दिलबाग सिंह के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह नहर पटरी पर एक व्यक्ति की लाश देखी और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिरसा के नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
ग्रामीणों के अनुसार मृतक दिलबाग सिंह अविवाहित था और शराब पीने का आदी था। दिलबाग सिंह सोमवार शाम को खेत में गया था और वापस घर नहीं लौटा। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने नहर पटरी के पास शव देखा और इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी गई। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का सिरसा के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद उन्हें सौंप दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
युवक अवैध पिस्तौल सहित पकड़ा
पुलिस ने जिले गांव मानक दीवान क्षेत्र से एक युवक को 32 बोर के अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। सीआईए सिरसा पुलिस टीम प्रभारी नेबताया कि पुलिस टीम चौपटा से होते हुए गांव मानक दिवान की तरफ जा रही थी। इस दौरान पुलिस जब गांव मानक दिवान के नजदीक पंहची तो सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया, जो कि सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुडक़र भागने का प्रयास करने लगा तो पुलिस ने उसे दबोच लिया।
तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 32 बोर का अवैध पिस्तौल बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान विरेंद्र सिंह के रूप में हुई। गिरफ्तार किए गए युवक के खिलाफ थाना नाथूसरी चौपटा में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान अवैध हथियारों के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पते मालूम कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma