हिसार : राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम बना मन की बात कार्यक्रम : डॉ. आशा खेदड़

 


जिला अध्यक्ष ने हिसार विधानसभा के बूथ नंबर

चार पर सुना कार्यक्रम

हिसार, 31 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी जिला

अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों

को प्रेरणा देने, सामाजिक सरोकारों से जोड़ने तथा राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी को

बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री

द्वारा दिए गए संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

डॉ.आशा खेदड़ रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र

मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण को हिसार विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर

4 पर कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने सााथ सामूहिक रूप से देख व सुन रही थी। उन्होंने

कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसी ने किसी क्षेत्र में

उपलब्धि प्राप्त नागरिकों से बात करके उनका हौंसला बढ़ाते हैं। यही नहीं, कितने ही

नागरिक ऐसे हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री के इस संबोधन से प्रेरणा लेकर स्वरोजगार शुरू

करके देश को आर्थिक तरक्की देना शुरू किया है। उन्होंने कहा कि हमें प्रधानमंत्री के

इस कार्यक्रम से प्रेरणा लेनी चाहिए।

जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपरा ने बताया

कि पूरे ज़िले में हर बूथ पर कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ यह कार्यक्रम सुना।

जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ की अध्यक्षता में बूथ नंबर चार कार्यक्रम का आयोजन मंडल

अध्यक्ष दीपक अग्रवाल एवं पवन बिश्नोई के निवास पर किया गया। कार्यक्रम में गगन शर्मा,

अमर पातड़, पीयूष मेहता, रामचंद्र गुप्ता, रमेश बंसल, टीनू जैन, रंजीव राजपाल, शंकर

गोस्वामी, विनोद तोशावर, अजय बेनीवाल, सुमित लितानी, विकास गौड़, कृष्ण बिश्नोई, एडवोकेट

रेणु मलिक, राधा बंसल सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित

रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा देशहित, सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण,

युवा शक्ति एवं आत्मनिर्भर भारत से जुड़े विषयों पर दिए गए विचारों को सभी ने गंभीरता

से सुना और सराहा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर