सिरसा: करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत
सिरसा, 21 मई (हि.स.)। जिले के उपमंडल डबवाली क्षेत्र में बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। मृतक की पहचान पंजाब के जिला मुक्तसर साहब के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि सुखपाल सिंह डबवाली के महाराणा प्रताप नगर क्षेत्र में एक किराये के मकान में रहता था। मृतक सुखपाल सिंह राजमिस्त्री का काम करता और करीब 15 साल से उसका घरवाली से तालाक हुआ है।
पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि सुखपाल गुरुवार शाम को घर में ही करंट की चपेट में आ गया। पुलिस के अनुसार सुखपाल की करंट लगने से मौत हुई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।
हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कालांवाली क्षेत्र से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हेरोइन बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए कालांवाली पुलिस गश्त व चेकिंग के दौरान अनाज मंडी कालांवाली क्षेत्र मौजूद थी। इसी दौरान एक व्यक्ति आता दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर वापस मुडक़र भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे दबोच लिया और तलाशी ली तो उसके कब्जे से सात ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान अनमोल सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ कालांवाली थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma