हिसार : पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप दें : संपत सिंह

 


हिसार, 04 जून (हि.स.)। इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व मंत्री प्रो.

संपत सिंह ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि वे पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन

का रूप दें तथा धरती को हरा-भरा, स्वच्छ और सुरक्षित बनाने में अपना योगदान दें।

प्रो. संपत सिंह ने धरतीपुत्र क्लब, मात्रश्याम द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण

संरक्षण अभियान को समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने क्लब

द्वारा आयोजित पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि प्रकृति की रक्षा

आज के समय की सबसे बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बढ़ता प्रदूषण, जल संकट,

गिरता भूजल स्तर, बढ़ता तापमान तथा लगातार घटते वन क्षेत्र मानव सभ्यता के सामने गंभीर

चुनौती बनकर उभरे हैं।

प्रो. सम्पत सिंह ने कहा कि इन समस्याओं का समाधान केवल सरकारी प्रयासों से

संभव नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

प्रो. संपत सिंह ने धरतीपुत्र क्लब मात्रश्याम के प्रधान जगदीश नैन, सुरेश

सिंहमार सरपंच, रामकुमार नैन, रतन कामरेड, राजवीर श्यामी, राजू नूनियां, डा. श्योकरण,

रामकुमार पटवारी, राकेश फौजी, सुरजीत नैन, सतबीर नैन, जीतराम, बीरबल, रोहताश नैन, शिवदयाल

सैनी, मंदरूप सिंहमार, छोटू नैन कोच व मांगे राम नम्बरदार की भी इस पुण्य कार्य के

लिए समर्पित होने की सराहना की। धरतीपुत्र क्लब की ओर से इस जनआंदोलन में उत्कृष्ट

योगदान देने वाले स्कूल के बच्चों को ट्रॉफियां एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया

गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर