नूंह में सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 


नूंह, 16 जुलाई (हि.स.)। नूंह जिले के बिछौर थाना क्षेत्र में कथित गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवती द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने दूसरे मुख्य आरोपी शाहरूख को भी गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी जाहुल इंन्दाना को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें दूसरे मुख्य आरोपी शाहरूख इंन्दाना को गिरफ्तार किया गया है।

गुरुवार को आरोपी शाहरूख को अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने आरोपी से पूछताछ के लिए 7 दिन का पुलिस रिमांड दिया है। इस मामले में लोगों ने न्याय की मांग को लेकर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया था और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई थी। इस मामले में पुलिस द्वारा पांच मुख्य आरोपियों में से दो मुख्य आरोपियों सहित 6 आरोपियों को गिरफतार किया जा चुका है। आरोपी शाहरूख की गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जाएगी। मुख्य 5 आरोपियों में शामिल 3 अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मोहानिया