हांसी : सूरज हत्याकांड में मुख्य आरोपी साहिल श्योराण गिरफ्तार

 


हांसी, 15 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एनएच-10 मार्केट में जाॅकी

शोरूम के मैनेजर सूरज हत्या मामले में सीआईए-1 ने हिसार के विराट नगर कालोनी निवासी

मुख्य आरोपी साहिल श्योराण को साउथ बाइपास क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे

पूछताछ कर रही है।

सीआईए-1 प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार ने साेमवार काे बताया कि यह एक सनसनीखेज हत्याकांड था,

जिसकी पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। मामले में शामिल आरोपी गौरव उर्फ घोंचू व रवि

उर्फ गोलू को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अतिरिक्त आरोपियों की सहायता

करने वाले मोहित व साहिल को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी क्रम में सीआईए-1 हांसी

की टीम ने मुख्य आरोपी साहिल श्योरान को ट्रेस कर साउथ बाईपास हिसार से काबू किया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी की हत्याकांड में अहम भूमिका रही

है। पुलिस द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि वारदात में शामिल अन्य व्यक्तियों,

घटना के कारणों तथा इससे जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा किया जा सके।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एनएच-10 मार्केट स्थित जॉकी शोरूम के

मैनेजर सूरज की 30 मई को रात करीब साढ़े आठ बजे चार स्कार्पियो युवकों ने शोरूम के

बाहर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर