हिसार : खालसा इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक आत्महत्या केस में आरोपी गिरफ्तार
एक सप्ताह पहले खालसा इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक ने किया था सुसाइड
हिसार, 10 सितंबर (हि.स.)। पुलिस ने खालसा इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक
प्रवीण उर्फ हैप्पी चोपड़ा सुसाइड मामले में पुलिस ने आरोपी फाइनेंसर सुरेश उर्फ कालिया
गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार खालसा इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक प्रवीण
उर्फ हैप्पी चोपड़ा साइड मामले में पुलिस ने आरोपी फाइनेंसर सुरेश उर्फ कालिया गुर्जर
को गिरफ्तार किया गया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस उक्त आरोपी से पूछताछ
कर रही है।
मामले के अनुसार गत तीन सितंबर को खालसा शोरूम संचालक ने अपने घर
में लाइसेंसी रिवाल्वर से सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। परिजनों ने आरोप लगाया
था कि फाइनेंसर और उसके भतीजे लगातार उस पर पैसे लेने के लिए दवाब बना रहे थे। इसी
कारण उसने परेशान होकर आत्महत्या कर ली। भाई चरणजीत का कहना था कि उन्होंने फाइनेंसर
से करीब 20 लाख रुपए थे और वह एक साथ पूरी रकम मांग रहा था। रकम अरेंज करने के बावजूद
वह प्रेशर बना रहा था।
मृतक हैप्पी के भाई चरणजीत ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की
फुटेज सार्वजनिक की थी। फुटेज में आरोपी दुकान के अंदर आते और बैठते नजर आ रहे हैं।
मुख्य आरोपी सुरेश शोरूम के अंदर बेखौफ अंदाज में स्टूल पर पैर रखकर बैठता और फोन मिलाता
दिख रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी दुकान पर आकर लगातार बदसलूकी और मारपीट/गाली-गलौज
करते थे।
मृतक हैप्पी के छोटे भाई चरणजीत सिंह ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत
में बताया कि वह रूप नगर 12 क्वार्टर रोड पर रहते हैं। उसके बड़े भाई प्रवीण उर्फ हैप्पी
ने सुरेश कुमार म्हासी उर्फ कालिया गुर्जर (निवासी उत्तम धर्मशाला के पास) से करीब
20 लाख रुपये उधार लिए थे। इसमें से कुछ रुपये वापस भी कर दिए गए थे। आरोप है कि सुरेश
कुमार, उसका भतीजा सोनू और गोलू पिछले करीब 3-4 महीनों से लगातार दुकान पर आकर पैसे
वापस लौटाने के लिए दबाव बना रहे थे। तीन सितंबर को दोपहर करीब एक बजे सुरेश, सोनू
और गोलू की प्रताड़ना, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियों से तंग आकर प्रवीण (हैप्पी)
ने अपने घर पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को सिर में गोली मार ली।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर